-
भारती सिंह को हंसते- हंसाते तो फैंस ने खूब देखा है लेकिन रैंप वर कैटवॉक करते शायद बहुत कम। आपको बता दें कॉमेडियन भारती सिंह सिर्फ फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने में ही माहिर नहीं है बल्कि इस शो में उन्होंने अपनी खूबसूरती का जलवा भी बिखेरा। अपनी कॉमेडी के जरिए लाखों चेहरों पर मुस्कुराहट लाने वाली जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में फैशन शो में पहुंची। जहां पर उनके लुक को देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। इस शो में भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (All Pics- Bharti Singh instagram)
-
हाल ही में भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
-
दरअसल, लास्ट वीक भारती सिंह एक फैशन शो में पहुंची। जहां पर उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरा।
-
भारती का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर भारती की काफी तारीफ हो रही है। फैंस भारती सिंह की खूबसूरती देख हैरान हैं।

भारती ने इस दौरान आशीष और शेफाली की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी।