-
फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म के जरिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से एक साथ दिखाई देंगे। दोनों पूरे 11 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस बारे में तो आप सभी पहले ही जान गए हैं लेकिन जफर की इस फिल्म में सलमान संग एक और अभिनेत्री काम दिखाई देंगी। जी हां, हाल ही उन्होंने इस फिल्म की एक और एक्ट्रेस के बारे में जानकारी दी है। (All Photos- Instaagram)
-
बता दें कि सलमान और प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में टाइगर श्रॉफ की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।
-
फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने गुरुवार को ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने दिशा की तस्वीर साझा करते हुए सेट पर उनका स्वागत किया। जफर ने लिखा, "दिशा पटानी 'भारत' की यात्रा में आपका स्वागत है। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा।"
दिशा पाटनी इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, बाघी 2 में काम कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों की बॉक्सऑफिस पर काफी सराहा गया था। -
साल 2008 में वह 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' के बाद सलमान और प्रिंयका फिर से एक साथ दिखाई देने वाले हैं। लेकिन दिशा दोनों के साथ ही पहली बार काम कर रही हैं। दिशा के लिए सलमान और प्रियंका के साथ काम करना काफी मायने रखता है।
-
आपको बता दें कि 'भारत' साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री के रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
