
'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन काफी लंबे समय के बाद सुर्खियों में आई हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम एक दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपने घर में आने वाले नए मेहमान के बारे में जानकारी दी है। दरअसल इन तस्वीरों में सौम्या ने अपना बेबी बंप दिखाया है और मां बनने की खुशखबरी दी है। सौम्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'सोकर उठी तो जादूगर की तरह मेहसूस कर रही हूं, अब ज्यादातर दिनों में लगता है कि सुपरहीरो हूं, ईश्वरत्व और आशीर्वाद से भरी हुई हूं।'उन्होंने आगे लिखा, 'बड़ी खबर यह है कि मैं मां बनने वाली हूं और हर अहसास में डूबना चाहती हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। आपको बता दें सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। सौम्या जितनी ग्लैमरस आपको भाभी जी घर पर हैं में अनीता भाभी के रूप में दिखती हैं वह रियल में उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। आइए जानते हैं सौम्या के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स। (All Pics- Saumya Tandon instagram) -
इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं और पहले बच्चे को जन्म देने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं।
-
सौम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन ही अपनी खूबसूरती की झलक दिखाती रहती हैं।
-
सौम्या एक Down to earth एक्ट्रेस हैं। पिछले दिनों वह अपनी आलीशान कार को छोड़कर लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आई थीं। उन्होंने ऐसा एक या दो दिन नहीं बल्कि अक्सर वह मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करती हैं। सौम्या गोरेगांव में रहती हैं और उन्हें रोजाना अपनी शूटिंग सेट पर जाने के लिए 75 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इसलिए कार में बैठकर घंटों जाम में फंसने से बचने के लिए वह लोकल ट्रेन का सहारा लेती हैं और टाइम पर शूटिंग सेट पर पहुंचती हैं।
सौम्या मध्यप्रदेश के भोपाल से ताल्लुक रखती हैं। उज्जैन के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़कर सौम्या ने दिल्ली से आगे की पढ़ाई की है। उनके पास एमबीएस की डिग्री है। -
सौम्या को गोरी मेम और अनीता भाभी के नाम से भी फैंस पहचानते हैं लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग में डेब्यु शाहिद कपूर की फिल्म से किया था।
-
बता दें कि सौम्या शाहिद-करीना कपूर की फिल्म 'Jab We met' से डेब्यु किया था। इस फिल्म में सौम्या, करीना की बड़ी बहन रूप के किरदार में नजर आई थीं।
-
इसके बाद उन्होंने 'ऐसा देश है मेरा' टीवी शो से छोटे पर्दे पर डेब्यु किया था।
-
सौम्या एक्ट्रेस होने के अलावा एक पोएट और बेहतरीन एंकर भी हैं। उन्हें लिखने- पढ़ने का काफी शौक है। उन्होंने 'मेरी भावनाएं' नाम की एक पोएट्री बुक भी लिखी है। सौम्या के पिता डॉक्टर बीजी टंडन उज्जैन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के हेड हैं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर की 17 किताबें लिखी हैं।
-
सौम्या ने 2011 में सोनी टीवी का कॉमेडी सर्कस के तानसेन को होस्ट किया था।
-
सौम्या बेहद फिटनेस फ्रीक हैं। वह जिम में घंटों एक्सासाइज करती हैं।
-
सौम्या वेजेटेरियन हैं।
-
वह खुद को हरी सब्जियों और दूध के जरिए फिट रखती हैं।
-
वह मीठा खाने की बेहद शौकीन हैं।
सौम्या की फेवरेट डिश की बात करें तो उन्हें आलू पूरी, मिठाई में बेसन का लड्डू और रसगुल्सा बेहद पसंद है। -
अपने पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ सौम्या।