4 जीबी रैम के चलते मल्टीटास्कर लोगों के लिए यह फोन बेहद मुफीद है। चीनी कंपनी 'आसुस' के जेनफोन 2 के इंटरनल प्रोसेसर की परफार्मेंस शानदार है। 5.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन के साथ यह स्मार्टफोन 4जी को सपोर्ट करता है। यह Android 5.0 है और इसका वजन 170.00 ग्राम है। 'आसुस' ने जेनफोन 2 को जनवरी 2015 में लॉन्च किया था। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 18,999 है। आगे पढ़ें, मोटोरोला मोटो X प्ले के बारे में मोटोरोला के Moto X Play का कैमरा बेहद शानदार है। इसका वजन सिर्फ 169 ग्राम है, जबकि रेजॉल्यूशन 1080 x 1920 pixels है। अगस्त 2015 में लॉन्च किए गए इस फोन में 2 जीबी रैम है। इसकी कीमत 16,499 रखी गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि OnePlus X 20 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में सबसे बेहतर लुक वाला फोन है। इसका कैमरा भी शानदार है। इसकी कीमत 16,999 है। आगे पढ़ें, Lenovo Vibe S1 के बारे में Lenovo Vibe S1 की कीमत 15,999 रुपए है। यह Android v5.0 (Lollipop) है। 5.0 डिस्प्ले स्क्रीन के साथ यह OnePlus X की ही तरह सबसे खूबसूरत स्मार्ट फोन में एक है। इस फोन की रैम 3 जीबी है। आगे पढ़ें, Gionee Marathon M5 के बारे में Gionee Marathon M5 की स्क्रीन 5.50 है। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है और 13 मेगा पिक्सल का कैमरा है। इसकी कीमत 17,999 है। आगे पढ़ें, Lenovo Vibe P1 अक्टूबर 2015 में लॉन्च किए Lenovo Vibe P1 में 2 जीबी रैम है। इसमें 13 एमपी का वीडियो रिकॉर्डर है। इस फोन की इंटरनल रैम 32 जीबी है। इसकी कीमत 15,999 रुपए है। आगे पढ़ें, Meizu MX5 के बारे में Meizu MX5 की कीमत 17,999 रुपए है। यह 4जी को सपोर्ट करता है। इसकी रैम 3जीबी है। आगे पढ़ें, OnePlus One के बारे में अगर आप स्मार्टफोन में ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं तो यह फोन खरीद सकते हैं। इसमें 16 जीबी स्टोरेज है। इसका वजन 162.00 ग्राम है और कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसकी कीमत 19,999 रुपए है। आगे पढ़ें, ZTE Nubia Z9 mini के बारे में ZTE Nubia Z9 mini की कीमत 12,999 रुपए है। यह डुअल सिम फोन है, जो कि 4जी को भी सपोर्ट करता है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन 5 इंच है, जबकि पिक्सल 1080 x 1920 है। इसका कैमरा 16 मेगा पिक्सल का है। आगे पढ़ें, InFocus M812 के बारे में InFocus M812 में 5.5 की फुल एचडी स्क्रीन है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इसकी रैम 3जीबी है और स्टोरेज 16 जीबी। इसकी कीमत 19,999 रुपए है।