
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनका बपचन में कुछ और बनने का सपना था लेकिन वे बन गए कुछ और। ऐसा आम लोगों की लाइफ में भी होता है कि बचपन में वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने संजोते हैं और साइड में क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए बन जाते हैं स्पोर्ट्स मैन। यहां हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कभी योगा टीचर थीं लेकिन अचानक उनकी लाइफ जमीं से आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गई और वे एक सुपरस्टार सेलिब्रिटी बन गईं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मगधिरा और बाहुबली 2 की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के बारे में। अनुष्का शेट्टी ग्लैमरस दुनिया से पहले सादा लाइफ जीती थीं और लोगों को योगा सिखाती थीं। बंगलौर में जन्मी अनुष्का के परिवार का कोई भी सदस्य फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। अनुष्का शेट्टी ग्लैमरस दुनिया से पहले सादा लाइफ जीती थीं और लोगों को योगा सिखाती थीं। बंगलौर में जन्मी अनुष्का के परिवार का कोई भी सदस्य फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। -
अनुष्का ने बंगलौर से अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन किया। स्टारडम से पहले अनुष्का शेट्टी भरत ठाकुर के अंडर में योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। तभी उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म ऑफर कर दी।
-
लिहाजा अनुष्का ने भी हां कर दी और साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'सुपर' में काम किया। फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब मिला। इसके बाद तो उन्हें कई तेलुगु फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अनुष्का ने बहुत जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया।
अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था। -
आपको जानकारी के लिए ये भी बता दें कि अनुष्का इंटेक्स एक्वा स्मार्टफोन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म 'सिंघम' कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई 'सिंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की।
-
2016 में अनुष्का को बाहुबली 2 से अहम पहचान मिली। इस फिल्म के जरिए वे न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं। प्रभाष के बाद देवसेना को हमेशा याद किया जाएगा।
-
अनुष्का और प्रभास के बारे में उनके लव रिलेशनशिप की खबरें भी आती हैं।