-
Akshay Kumar: अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmi Bomb) में किन्नर के किरदार में नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण फिल्म के निर्देशकों ने इसे ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला किया है। अक्षय अपने फिल्मी करियर में पहली बार किन्नर के अवतार में नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले भी कई एक्टर्स पर्दे पर ट्रांसजेंडर बन लोगों की तालियां बटोर चुके हैं:
-
कंगना रनौत और पारस अरोरा स्टारर फिल्म रज्जो में महेश मांजरेकर ने बेहद शानदार अदाकारी दिखाई थी। इस फिल्म में किन्नर के रोल में वह छा गए थे।
-
सदाशिव अमरापुरकर ने महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क में किन्नर का रोल प्ले किया था। फिल्म में संजय दत्त के साथ ही सदाशिव अमरापुरकर की भी खूब तारीफ हुई थी।
-
परेश रावल भी महेश भट्ट की फिल्म तमन्ना में किन्नर बन चुके हैं। 1997 में आई इस फिल्म में परेश रावल के काम को काफी तारीफ मिली थी।
-
एक्टर प्रशांत नारायण ने मर्डर 2 में बेहद खतरनाक किन्नर की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के लिए प्रशांत को कई अवार्ड्स भी मिले।
-
दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने फिल्म संघर्ष में किन्नर का रोल प्ले किया था। इस किरदार में आशुतोष ने दर्शकों के मन में दहशत भर दी थी।
-
जॉनी लीवर कई फिल्मों में ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर चुके हैं।
-
सभी तस्वीरें: You Tube