-
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनावों के वक्त कई सेलेब्स राजनीतिक दलों के साथ जुड़ रहे हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बीजेपी (BJP) जॉइन की थी। अब बंगाली एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती (Tanushree Chakravarti) ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। आइए जानें तनुश्री से जुड़ी कुछ बातें:
-
तनुश्री चक्रवर्ती मूल रूप से पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। स्कूलिंग हैदराबाद से करने के बाद वह कोलकाता लौट आईं। यहां कोलकाता विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रैजुएशन किया।
-
38 साल की तनुश्री चक्रवर्ती ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं।
-
बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वालीं तनुश्री ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। आज उनका नाम टॉप की मॉडल्स में लिया जाता है।
-
2011 में उन्होंने बंगला फिल्मों में कदम रखा। उसके बाद तनुश्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।
-
तनुश्री के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। बेशुमार दौलत और शोहरत होने के बाद भी तनुश्री कोलकाता के अपने पुराने घर में ही रहती हैं।
-
तनुश्री अब राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
-
Photos: Tanushree Chatterjee Facebook