-
इस बार ईद-उल-अजहा (बकरीद) 12 और 13 सितंबर को मनाई जा रही है। ईद-उल-अजहा को 'नमकीन ईद' के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन ईद-उल-फित्र की बजाय मटन और बीफ, चिकन की कई सारी डिश बनाई जाती हैं। बकरीद के दिन ग्रिल्ड और रोस्ट्ड गोश्त बहुत जरूरी होता है। जानवरों के फ्राई लिवर का ब्रेकफास्ट के तौर पर सेवन किया जाता है। इसके अलावा हलीम, कोरमा और कबाब भी बनाए जाते हैं। बकरीद के दिन चावल की भी कई सारी डिश भी तैयार की जाती हैं, जिनमें पुलाव और बिरयानी भी शामिल हैं। खाने के वक्त कई सारे दोस्त और परिवार के सदस्य इकट्ठे होते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए हम आपको बता रहे हैं ऐसी डिश जिनको आप इस बार बकरीद के मौके पर दावत में शामिल कर सकते हैं।
-
गोश्त की दम बिरयानी- दम बिरयानी काफी पसंद की जाने वाली डिश है। इसमें गोश्त की कई लेयर होती हैं, इसके साथ ही इसमें कई सारे मसाले और दही भी होता है। ( Photo Source: Neel at Tote on the Turf)
-
लगान की सीख- गोश्त की बात होती है तो इसमें मटन किंग होता है। यह रेसेपी मटन के कीमे, अदरक-लहसून पेस्ट और हरी मिर्ची के साथ बनाई जाती है। (Photo Source: Isha Shah)
-
मटन रसाला- यह डिश लखनऊ से कोलकाता तक मुस्लिमों में कोफी पॉपुलर है। इसमें मटन करी होती है और मटन के पीस होते हैं, जो कि इसे जायकेदार बनाते हैं। (Photo Source: Rana Chakraborty)
-
हरा-भरा कबाब- यह जिम जाने वालों के लिए सबसे फायदेमंद है। आप इसे प्रोटिन, आयरन, विटामिन से भरपूर चने की दाल और सब्जियों से बना सकते हैं। इसमें फायबर की मात्रा काफी होती है।
-
हलीम कई तरह का होता है। यह मटन, बीफ, चिकन, फिश और सब्जियों से बनाया जा सकता है। यह एक अरब की डिश है जो कि मुगलकाल के दौरान ईरान और अफगानिनस्तान के जरिए भारत पहुंची। ( Photo Source: Wikimedia Commons)
-
इस बार ईद पर बिरयानी का 'लाइट वर्जन' भी यूज कर सकते हैं। इसमें आलू इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं गोश्त की मात्र कम की जा सकती है। यह ऑरिजिनल तौर पर लखनऊ की डिश है, लेकिन इसे असली रूप कोलकाता में दिया गया। (Photo Source: Rana Chakraborty)
-
निहारी- बकरीद की दावत को स्पेशल बनाने के लिए आप निहारी ट्राय कर सकते हैं। निहारी सॉफ्ट गोश्त से बनाई जाती है और धीमी आंच पर पकाया जाती है। इसे ज्यादा लजीज बनाने के लिए धीमी आंच पर चार घंटे तक पकाया जाना चाहिए। (Photo Source: Ashima Goyal Siraj)
-
चाप का कोरमा- बकरे की चाप का कोरमा भी आपकी दावत की शान बढ़ा सकता है। (Photo Source: Meghneel C Jain)
-
मीट बेली राम- यह डिश ग्रेट शेफ बेली राम ने तैयार की थी। यह पंजाब की डिश है। बेली राम पटियाला के महाराजा रंजीत सिंह के हेड कुक थे। इसे जीरा राइस या किसी अन्य पुलाव के साथ दावत में पेश जा सकता है। (Photo: Jyoti Arora)
-
मशरूम गलोटी कबाब- अगर आप अपनी दावत में शाकाहारी डिश भी रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन मशरूम गलोटी कबाब है। यह डिश आपकी नॉन वेज में चार चांद लगा सकती है।
-
-
अब सबसे आखिर में डेजर्ट्स की बारी। इसके लिए आप बादाम और केसर का इस्तेमाल करके लजीज फिरनी बना सकते हैं।