-
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) होली के मौके पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अनुपम खेर (Anupam Kher) अभिनीत द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) से हो रही है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का किरदार ग्रे शेड यानी कि नेगेटिव है। इससे पहले भी कई फिल्मों में अक्षय कुमार ग्रे शेड वाले किरदार निभा चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम और बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा उनका हाल:
-
साल 2000 में आई फिल्म खिलाड़ी 420 में अक्षय कुमार ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में उनका डबल रोल था। फिल्म हिट रही थी।
-
साल 2018 में रजनीकांत स्टारर 2.0 में अक्षय कुमार ने नकारात्मक किरदार निभाया था। फिल्म हिट साबित हुई थी।
-
फिल्म अजनबी में विक्रम बजाज के किरदार के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। फिल्म सुपरहिट थी।
-
साल 2009 में आई फिल्म ब्लू में भी अक्षय कुमार का किरदार ग्रे शेड वाला था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
-
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में भी अक्षय कुमार के नेगेटिव किरदार को फैंस ने पसंद नहीं किया। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
-
फिल्म आवारा पागल दीवाना में भी अक्षय कुमार ग्रे शेड वाले किरदार में दिख चुके हैं। फिल्म हिट थी।
