-
Celebs Who Lost Their Children: फेमस बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ( B Praak) ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म के साथ ही खो दिया। हाल ही में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया जिसने पैदा होने के थोड़ी देर बाद बही दम तोड़ दिया। ये दुखद खबर बी प्राक ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। बी प्राक से पहले भी कई फिल्मी हस्तियां हैं जो अपने बच्चों को खोने का दर्द झेल चुके हैं।
-
गोविंदा की पहली बेटी अपने जन्म के चार महीने बाद ही उन्हें छोड़ कर चली गई थी। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया ना जा सका था।
-
किडनी की बीमारी की चपेट में आकर सिंगर अनुराधा पौडवाल के एकलौते बेटे की मौत हो गई थी।
-
मशहूर एक्टर कबीर बेदी के 25 साल के बेटे ने खुद अपनी जान ले ली थी।
-
आशा भोंसले की तीन संतान थी। तीन में दो का निधन हो चुका है।
-
शेखर सुमन ने अपने 11 साल के बेटे को खो दिया था। वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे।
-
दिग्गज सिंगर जगजीत सिंह और चित्रा भी अपने बेटे को खो चुके हैं। इनके बेटे का सड़क हादसे में निधन हो गया था।
-
मौसमी चटर्जी की एकलौती बेटी जुवेनाइल का 31 साल की उम्र में निधन हो गया था।
