पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय ले जाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन की लालसा में खड़े रहे। तिरंगे में लिपटा वाजपेयी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे वाहन पर रखा हुआ था। उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 10 बजे भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। पूरा रास्ता ‘अटल बिहारी अमर रहें’ के नारों से गूंजता रहा। भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम केन्द्रीय मंत्रियों एवं अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। लंबी बीमारी के बाद 94 वर्ष की आयु में वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया था। (All Photos- PTI) वाजपेयी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू हुई और अंतिम संस्कार ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर हुआ। शुक्रवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख सुनील लाम्बा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जैसे तमाम लोगों ने अंतिम दर्शन किए। -
अंतिम यात्रा के मद्देनजर दोपहर के बाद कई रास्ते बंद थे। कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिकंदरा रोड सुबह आठ बजे से ही बंद रहे।
-
लोगों को सलाह दी गयी है कि उत्तरी से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए वे अरबिन्दो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।
-
अटल जी के जाने से जितने शोक में पीएम मोदी डूबे हैं उतने ही बीजेपी पार्टी के बाकी नेता। आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं।
-
मोदी उनके जाने के बाद पूरी तरह से स्तब्ध हैं। उन्होंने अपने गुरु की याद में एक ब्लॉग भी लिखा है।
-
अटल जी के जाने में तमाम स्टूडेंट्स भी भावुक दिखे। चेन्नई में कॉलेज स्टूडेंट्स ने अटल जी को 16 अगस्त के दिन कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-
अटल जी के जाने से दुनिया भर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय संम्मान के साथ हुआ।
-
अटल के पार्थिव शरीर को कृष्णा मेनन मार्ग पर इनके निवास से बीजपी मुख्यालय सेना के वाहन में ले जाया गया।
-
अटल जी दुनिया से गए लेकिन उनकी कविताएं सदा ही हमारे बीच गूंजती रहेंगी। उनके विचार जनता को एक नई राह दिखाते हैं।
-
अटल जी की अंतिम यात्रा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से आईटीओ, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंची।
-
अटल जी को श्रद्धांजलि देते उद्धव ठाकरे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,‘‘यहां तक कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी ठाकरे के साथ संपर्क में रहते थे और हमेशा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते थे।’’ राउत ने ‘पीटीआई’ से कहा कि वाजपेयी के ठाकरे के साथ सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रमोद महाजन को राज्य में इस तरह के पहले गठबंधन के लिए भाजपा का ‘‘शिल्पकार’’ माना जाता था।
-
अटल जी के अंतिम दर्शन करने पक्ष-विपक्ष के सभी नेता दिल्ली पहुंचे हैं।
-
अटल जी को श्रद्धांजलि देतीं सुषमा स्वराज।
-
स्कूली बच्चों ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी है।
-
अटल जी को वाराणसी में शाम को गंगा आरती के बाद श्रद्धांजलि दी गई।
