फिल्मों न सही लेकिन अजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी-टाउन अभिनेता अर्जुन रामपाल काफी सुर्खियों में रहते हैं। मेहर जेसिका से तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला देमात्रियाद को डेट कर रहे हैं। ग्रैबिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं और हॉट भी हैं। अब गैब्रिएला अपने पार्टनर अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं, जो आए दिन ही अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों गैबिएला और अर्जुन मालदीव में गर्मियों की छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में गैब्रिएला नहाते दिख रही हैं। प्रग्नेंसी की अवस्था में गैब्रिएला का अर्जुन बेहद खयाल रख रहे हैं। भले ही उन्होंने शादी न ही हो लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड एक पति की भांति फर्ज निभा रहे हैं। देखिए अर्जुन और उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की तस्वीरें। (All Pics- Instagram) -
इस तस्वीर को देख फैंस अर्जुन को बधाई देने के साथ ही उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं। कोई-कोई गैब्रिएला को अर्जुन की बेटी बताकर उनका मजाक भी उड़ा रहा है।
-
रोमांटिक अंदाज में गैब्रिएला और अर्जुन।
-
अर्जन, गैब्रिएला को बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए हमेशा अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर बयां करते रहते हैं।
-
गैब्रिएला जहां पहली बार मां बनने जा रही हैं लेकिन अर्जुन तीसरी बार पिता बन रहे हैं। बता दें अर्जुन की पहली पत्नी मेहर से 2 बेटियां हैं।
