
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोमवार को सोमवार(11 दिसंबर, 2017) इटली के टस्कनी में स्थित आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो में शादी की। फैन्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा जारी है। लेकिन विराट-अनुष्का की शादी के मौके पर कई ब्रांड्स भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की शादी का कई ब्रांड्स ने अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया है। 8 कंपनियों ने दोनों की शादी के मौके पर फायदा उठाने की कोशिश की है। फेवीकोल, बास्किन रॉबिन्स, अमूल, फेवी क्विक, OVJ जूलरी, Wrogn, मान्यवर और ड्यूरेक्स ब्रांड इनमें शुमार हैं। इन्होंने अपने विज्ञापनों के जरिए दोनों को शादी की बधाई तो दी है लेकिन साथ में अपना प्रचार भी कर दिया। सोशल मीडिया पर भी इन्हें लेकर काफी चर्चा है। कई लोगों को विज्ञापन पसंद भी आ रहे हैं। वहीं कई इनकी आलोचना भी कर रहे हैं। कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने भी शुभकामनाएं दी और अपना प्रचार भी कर दिया। लेकिन ड्यूरेक्स के इस विज्ञापन पर कई ट्विटर यूजर्स ने जमकर मजे लिए और उसे ट्रोल भी कर दिया। बहरहाल, आप भी देखिए कैसे शादी की शुभकामनाएं देने के साथ इन ब्रांड्स ने किया है अपना प्रचार। -
Wrogn
-
फेवीकोल
-
अमूल
-
ड्यूरेक्स
-
फेवीक्विक
-
OVJ जूलरी,
-
मान्यवर