-
वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वरुण और फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा जी-जान से इस फिल्म की प्रमोशन में जुटे हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में स्ट्रीट डांसर 3डी का प्रमोशन जारी हैं। इन सबके बीच वरुण धवन को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्रोल कर दिया है।
-
वरुण धवन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
-
हाल ही में वरुण ने अपने पेट्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
-
इन तस्वीरों में वरुण डेनिम की हाफ पैंट पहने दिख रहे हैं।
-
वरुण के इसी हाफ पैंट का मजाक उड़ाते हुए अनुष्का ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
-
अनुष्का शर्मा ने वरुण की पैंट पर कमेंट करते हुए लिख दिया कि तुम्हारी जींस इन्हीं कुत्तों ने काट खाई है क्या?
-
बता देँ कि वरुण धवन को अकसर अर्जुन कपूर ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा ने ये काम कर दिया है।