• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. anupam kher struggle story anupam kher suffered facial paralysis during hum aapke hain kaun shooting

अनुपम खेर की कहानी: सौ रुपए चुरा कर गए थे एक्‍टर बनने, तुतलाने के चलते छूट गई थी गर्लफ्रेंड

अनुपम खेर ने कार्यक्रम के दौरान अपने स्‍ट्रगल की कहानी भी सुनाई कि कैसे एक गरीब परिवार में पैदा होने के बाद वह हॉलीवुड तक पहुंचे। उन्‍होंने यह भी बताया कि बचपन में वह तुतलाते थे। ‘हम आपके हैं कौन’ की शूटिंग के दौरान उन्‍हें लकवा मार गया था, लेकिन उन्‍होंने शूटिंग नहीं रोकी थी।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
March 13, 2016 11:54 IST
हमें फॉलो करें
  • anupam kher, anupam kher struggle story, anupam kher untold story, anupam kher news, anupam kher twitter, bollywood news in hindi, अनुपम खेर, पीएम मोदी, अनुपम खेर की कहानी
    1/5

    बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर इन दिनों अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। पहली ही फिल्‍म (सारांश) से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अनुपम खेर पर पीएम नरेंद्र मोदी के विरोधी इस समय कई प्रकार के आरोप लगा रहे हैं, जिनका वह लगातार जवाब भी दे रहे हैं। पिछले काफी समय से खेर और मोदी विरोधियों के बीच बहस जारी है। इन सबके बीच हाल ही में अनुपम खेर ने एक टीवी शो में अपने स्‍ट्रगल की कहानी भी सुनाई। कि कैसे एक गरीब परिवार में पैदा होने के बाद वह हॉलीवुड तक पहुंचे। उन्‍होंने यह भी बताया कि बचपन में वह तुतलाते थे। 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान उन्‍हें लकवा मार गया था, लेकिन उन्‍होंने शूटिंग नहीं रोकी थी।

  • 2/5

    अनुपम खेर ने बताया कि एक बार वह अनिल कपूर के घर खाना खाने गए थे। तब अनिल की पत्‍नी ने बताया कि उनकी एक आंख की पलक झपक नहीं रही है। इसके बाद वह घर आ गए और सुबह ब्रश करने लगे तो उनके मुंह से पानी आ रहा था। उन्‍हें तब भी समझ नहीं आया फिर उन्‍होंने यश चोपड़ा से कहा कि उनके चेहरे का एक हिस्‍सा काम नहीं कर रहा है। चोपड़ा ने उन्‍हें डॉक्‍टर के पास जाने की सलाह दी।

  • 3/5

    यश चोपड़ा की सलाह पर अनुपम खेर जब डॉक्‍टर से मिले तो उन्‍होंने कहा कि आपको लकवा मार गया है और आप सारे काम बंद कर 2 महीने आराम करें। अुनुपम खेर ने बताया कि वह डॉक्‍टर के पास से निकलकर सीधे 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग पर पहुंचे और उन्‍होंने फिल्‍म में शोले की एक्टिंग की थी, जिससे दर्शकों को पता ही नहीं चले कि उनके चेहरे पर लकवा मार गया है।

  • 4/5

    अनुपम खेर ने बताया कि बचपन में एक बार उन्‍हें चोट लगी थी, जिससे उनकी जीभ में जख्‍म हो गया था। इसके बाद वह 'क' नहीं बोल पाते थे। इसी दौरान उन्‍हें कविता कपूर नाम की लड़की से प्‍यार हो गया था। उस लड़की ने शर्त रख दी थी कि अगर वह उनका नाम सही से बोलकर आई लव यू कह पाए तो वह उनका प्रस्‍ताव स्‍वीकार कर लेंगी। लेकिन अनुपम कविता कपूर आई लव यू नहीं बोल पाए थे। झुंझला कर उन्‍होंने कह दिया था 'तविता तपूर आई हेट यू।'

  • 5/5

    अनुपम खेर ने अपने एक्‍टर बनने की कहानी भी सुनाई। वह मां के मंदिर से सौ रुपए चुरा कर एक्टिंग में दाखिले के लिए पंजाब गए थे। जब वह मुंबई गए तो वहां भी काफी संघर्ष भरे दिन बीते। एक धोबन का कमरा किराए पर लेना पड़ा था। और वह भी चार और लोगों के साथ मिल कर। छोटे से कमरे में पांच लोग सोते थे।

TOPICS
anupam kher
anupam kher twitter
bollywood news in hindi
अपडेट
100 रुपये में देख सकते हैं T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले, जानें कब और कैसे बुक कर सकते हैं टिकट
इन 5 लोगों के लिए जादुई है ये फल, रोज खाएंगे तो बुढ़ापा तक रहेंगे जवान, देखिए कैसे गुणों की ख़ान है ब्लूबेरी
‘हर बेटी को है मायके में रहने का हक…’, तेजस्वी के साथ खटपट के बाद रोहिणी आचार्य ने किस पर साधा निशाना?
IND U19 vs UAE U19: वैभव ठोक चुके हैं 366 गेंदों पर 556 रन, यूथ वनडे में गजब है रिकॉर्ड; यूएई के गेंदबाजों के लिए बनेंगे सिरदर्द
‘मेरे धरम जी के लिए…’ मुंबई के बाद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए अब दिल्ली में रखी प्रार्थना सभा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली के लिए विराट कोहली के बाद भारतीय टीम का यह खिलाड़ी भी उपलब्ध, गंभीर के ‘चहेते’ का नाम नहीं
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
BSEB Bihar DELED 2026: बिहार डीएलएड एंट्रेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन, bsebdeled.com पर जाकर करें आवेदन
देवदत्त पटनायक का लेख: जैन पांडुलिपियों में क्या है कर्म का ब्रह्मांडीय क्रम, पढ़ें इसका विस्तृत इतिहास
आई लव माई वाइफ वेरी मच, मैं जीना चाहता था… उसे सजा न हो, रोते हुए पति ने बनाई वीडियो और दे दी जान, दर्दनाक है वजह
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को मिली जमानत, अदालत ने कहा- इन शर्तों को मानना होगा
फोटो गैलरी
8 Photos
दोबारा हो सकता है किडनी स्टोन, रोकने के लिए डेली लाइफ में शामिल करनी होंगी ये पांच आदतें
28 minutes agoDecember 11, 2025
8 Photos
सर्दियों में भी जूते उतारते ही आती है पैरों से बदबू? बस आजमाएं ये उपाय, शर्मिंदगी से छुटकारा दिलाएंगे ये टिप्स
1 hour agoDecember 11, 2025
7 Photos
गीता उपदेश: हार की सबसे बड़ी वजह क्या है? कामयाब बनने के लिए याद रखें गीता के ये सात श्लोक
1 hour agoDecember 11, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US