-
अक्सर आपने गहरे तालाब के पानी में कमल के पौधों के पत्ते देखें होंगे। इन हरे पत्तों पर पानी की हल्की सुनहरी बूंदें भी देखी होंगे और कई बार पक्षियों को भी बैठे देखा होगा लेकिन क्या आपने ऐसा नजारा देखा हरे-भरे पत्तों पर इंसान बैठे हों। जी हां, हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें तालाब के पानी में बिछे पत्तों पर कुछ बच्चे और युवा बैठे हैं और पोज दे रहे हैं। यकीनन यह दृश्य आपको बेहद मनोरम लगेगा, जिसे आप बिना देखे रह ही नहीं सकते। इन्हें देखकर आपके मन में यह खयाल भी आ रहा होगा कि ये नकली पत्ते हैं या असली। तो आपको बता दें कि ये पत्ते असली हैं जिन पर ये लोग बैठकर पोज दे रहे हैं। (All Photos- Reuters)
-
यह नजारा है ताइवान के ताइपे शहर का, जहां पर इन दिनों एनुअल leaf-sitting इवेंट जारी हैं। ताइपे ताइवान द्वीप के सबसे बड़े मेट्रोपोलिटन क्षेत्र का केंद्रीय शहर है।
-
इस इवेंट के दौरान यहां आए लोग इन पत्तों पर बैठकर पोज देते हैं।
-
कई लोग सिंगल और कई ग्रुप में अपनी तस्वीरें लेते हैं।
-
यह पत्ते Victoria amazonica नाम के पौधे के हैं, जो कि वाटर लिलि प्लांट्स में Nymphaeaceae पौधों की एक प्रजाति है।
-
यह Nymphaeaceae पौधों की एक प्रजाति का सबसे बड़े पत्तों वाला पौधा है। यह पौधा गुआना देश का राष्ट्रीय फूल है।