-

वीक एंड का वार वाले एपिसोड में सलमान खान ने घर वालों को स्वामी जी के सीक्रेट रूम वाला वीडियो दिखाया। इस वीडियो में स्वामी जी की कई बातें सबके सामने आ गईं। जैसे कि उन्होंने मोनालीसा को बूढ़ी औरत कहा था। दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भी कमेंट किया था। स्वामी जी के इस वीडियो की वजह से उनकी असलियत सभी के सामने आ गई थी। इसका असर घर पर हुई बातचीत पर पड़ा। 14 नवंबर के एपिसोड में बातचीत को दौरान मनु को गुस्सा आ गया और वह स्वामी को मारने के लिए उठे।
-
मनु स्वामी पर चिल्लाते हुए खड़े हुए। वह कह रहे थे कि स्वामी बार बार बदलता रहता है।
-
मनु इतने गुस्से में थे कि उन्होंने स्वामी पर हाथ उठा दिया था। लेकिन फिर उन्होंने खुद को रोक लिया। क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें बिग बॉस से सजा मिल सकती थी।
-
मनु के वहां हटने के बाद स्वामी भी उन्हें देखने लगे।
-
लड़ाई बढ़ सकती थी लेकिन मनवीर और दूसरे घर वालों ने उन्हें समझाते हुए अलग कर दिया था।
-
स्वामी के रवैये से मोना भी खुश नहीं थी। मोना ने भी स्वामी को खूब सुनाया और कहा कि वो जानती है कि वो उसके पास क्यों आता रहता है।
-
मोना के हाथ लगाने पर स्वामी ने छूना मत कहकर मोनालीसा को खुद से दूर किया।