-

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सुर्खियों में छाई रहने वाली स्टार किड हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से नव्या अक्सर हेडलाइंस बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं या यू कहें कि वो मशहूर किड्स में से एक हैं। हाल ही में नव्या को एक लड़के के साथ जुहू में देखा गया। नव्या और उनका दोस्त कार में बैठे हुए दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों वे दोनों कैमरे को देखकर अपना मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें रविवार रात को जुहू के एक पीवीआर से बाहर निकलते समय की हैं। जैसे ही इस मिस्ट्री ब्वॉय की नजर मीडिया और कैमरों पर पड़ी उन्होंने अपने मुंह को कुर्ते से छुपा लिया। इसके बाद कार चलाकर वहां से निकल गए। -
मीडिया के कैमरों से अपने दोस्त को इस तरह मुंह छुपाता हुआ देखकर नव्या हंस पड़ी।
-
अभी तक श्वेता बच्चन नंदा के साथ दिखे इस लड़के के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। नव्या ने ब्लू जींस के साथ व्हाइट शर्ट और ग्रे कलर का श्रग पहना हुआ था।
-
इस दौरान नव्या ने भी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की और शोर से खुद को बचाया.
-
इस समय नव्या न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से समंदर के किनारे अपनी दोस्त के साथ बिकिनी में फोटो शेयर की है इस तस्वीर को 18 घंटे के अंदर 6 हजार से ज्यादा लोगों से लाइक किया है। रविवार को क्लिक की गई इस तस्वीर के कैप्शन में नव्या ने लिखा- #sunnyday #repost