-
बहुत से कलाकार ऐसे रहे हैं जो पर्दे पर भाई बहन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने शादी रचा ली। कुछ एक्टर्स तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन पैरेंट्स को डेट किया है। कुछ ने अपने ऑनस्क्रीन मां से शादी रचा ली तो कुछ का नाम अपनी ऑनस्क्रीन सास के साथ जुड़ा। आइए देखें किनके नाम इसमे शामिल हैं (All Photos: Social Media):
-
सुपरहिट फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त और नर्गिस मां-बेटे बने थे। रियल लाइफ में दोनों ने शादी रचाई थी।
-
एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं में बाप बेटी के रूप में राम कपूर और ईशा ग्रोवर नजर आए थे। रियल लाइफ में दोनों के अफेयर की चर्चा थी। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बातों को गलत बताया था।
-
अंकित गेरा भी अपनी ऑनस्क्रीन मां मोनिका सिंह को डेट कर चुके हैं। अंकित गेरा औऱ मोनिका सिंह ने मन की आवाज प्रतिज्ञा में बेटे औऱ मां का किरदार निभाया था।
-
सिद्धार्थ शुक्ला भी अपनी ऑनस्क्रीन सास स्मिता बंसल को डेट कर चुके हैं। दोनों बालिका वधू में सास औऱ दामाद बने थे।
-
टीवी सीरियल बुनियाद में नीना गुप्ता आलोर नाथ की बहू के किरदार में नजर आई थीं। पर्दे की इश ससुर बहू की जोड़ी के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही हैं। उम्र के बड़े फासले के बावजूद भी दोनों एक्टर्स के डेट करने की कई मीडिया रिपोर्ट्स इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।
-
टीवी सीरियल मायावी मलंग में अपर्णा कुमार एक्टर हर्षद अरोड़ा की मां बनी थीं। रियल लाइफ में दोनों के डेट करने की खबरें खूब चर्चा में रही हैं।