-
बॉलीवुड सुपरसटार अमिताभ बच्चन ने नई कार रेंज रॉवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी कार खरीदी है। अमिताभ बच्चन ने इस कार को अपने हिसाब से बदलाव करने के बाद खरीदा है।इस कार की कीमत 3 करोड़ के करीब है। हालांकि बिग बी ने इसमें बदलाव कराए हैं जिसके चलते कीमत ज्यादा है। लेकिन न तो कंपनी और न अमिताभ बच्चन ने इसका खुलासा किया है।
-
कार खरीदने के बाद अमितिाभ बच्चन ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा,'एक नया अधिग्रहण, एक दुर्लभ ब्यूटी और अंदर ढेर सारी खूबियां।' उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित शोरूम से गाड़ी की डिलिवरी ली।
-
रेंज रॉवर आॅटोबायोग्राफी में 4.4 लीटर V8 डीजल इंजन है। जो 335bhp की पावर पैदा करता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। कार की सर्वाधिक स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटा है। अमिताभ बच्चन ने इस कार के इंटीरियर में बदलाव कराया है। सामान्य तौर पर इंटीरियर कस्टमाइजेशन के दौरान डैश बोर्ड, लेदर का कलर वगैरह बदला जाता है।
-
यह कार 0-6.9 सैकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती हैै। रेंज रॉवर आॅटोबायोग्राफी की फ्यूल कैपेसिटी 105 लीटर की है। इसे 2014 में हुए ऑटाे एक्सपो में भारत में लॉन्च किया गया था।
-
अमिताभ बच्चन महंगी कारों के शौकीन है। उनके पास पोर्शे केमेन एस, बेंटले कॉटिंनेंटल जीटी और रॉल्स रॉयस फेंटम पहले से मौजूद है। उनके पास रेंज रॉवर वोग कार भी थी। इसे बाद में उन्होंने अपने मैक अप आर्टिस्ट को गिफ्ट कर दिया था।