-

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 फ्लॉप फिल्मों के बाद जंजीर से उन्होंने सफलता का स्वाद चखना शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें स्टार ऑफ द मिलेनियम के अलावा बिग बी के नाम से पुकारा जाता है। पिछले चार से ज्यादा दशकों से इंडस्ट्री में उनका जादू बरकारार है। फ्रांस के एक निर्देशक ने उन्हें वन मैन इंडस्ट्री का नाम दिया है। अपने करियर के दौरान उन्हें चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 15 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले हैं। (Image Source: Indian Express)
-
1969 में आई मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम अमिताभ बच्चने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। निर्देशक सत्यजीत रे ने भी 1977 में आई अपनी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी में अमिताभ की आवाज का उपयोग किया था। (Image Source: Indian Express)
-
अमिताभ बचपन से इंजिनियर बनना चाहते थे। उनका दूसरा सपना एयर फोर्स ज्वाइन करना था। अमिताभ को पहली सैलरी के तौर पर 300 रुपए मिले थे। उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी।जिसमें वो पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। (Image Source: Indian Express)
-
संघर्ष के शुरुआती दिनों में महमूद अमिताभ के मेंटर थे। उन्होंने बिग बी को अपने घर में रहने का ऑफर दिया था। वहीं कुछ रातें उन्होंने मरीन ड्राइव की एक बेंच पर भी गुजारी थीं। (Image Source: Indian Express)
-
बच्चन अपने दोनों हाथों से लिखने में सक्षम हैं। इसके अलावा उनका दिमाग काफी काफी तेज है। इसी वजह से वो कभी भी अपने प्रियजनों का जन्मदिन या विशिष्ट दिन नहीं भूलते हैं। (Image Source: Indian Express)
-
एशिया के पहले व्यक्ति के तौर पर मैडम तुसाद में उनके मोम का पुतला लगाया गया था। उन्हें घड़ी और पेन के कलेक्शन का काफी शौक है। (Image Source: Indian Express)
-
अमिताभ के पास 11 कारें हैं। जिनमें एक लेक्सस, दो बीएमडब्ल्यू और तीन मर्सिडिज शामिल हैं। 1995 में हुए ब्यूटी पीजेंट में अमिताभ ने जज की भूमिका निभाई थी। (Image Source: Indian Express)
-
दूसरे एक्टर्स की तुलना में अमिताभ ने सबसे ज्यादा डबल रोल किए हैं। फिल्म महान में उन्होंने ट्रिपल रोल किया था। 20 फिल्मों में उनका नाम विजय था। (Image Source: Indian Express)