-
1996 में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी थी। अटल बिहारी पीएम बने। हालांकि कुछ ही दिनों में सरकार गिर गई। 1999 से 2004 तक अटल बिहारी के नेतृत्व में पूरे 5 साल बीजेपी ने एनडीए सरकार चलाई थी। उसके बाद 2014 से अब तक देश में लगातार बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के नेतृत्व वाली इन सरकारों में अब तक 12 लोग गृह मंत्री बन चुके हैं। आइए जानें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके इन नेताओं में कौन कितना एजुकेड है:
-
मुरली मनोहर जोशी 16 मई से 1 जून 1996 तक 16 दिनों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री थे। जोशी ने डी.फिल और एमएससी किया है।
-
एलएलबी ग्रेजुएट लाल कृष्ण आडवाणी 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक गृहमंत्री थे।
-
आडवाणी के गृहमंत्री रहते हुए स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती भी गृह राज्य मंत्री थे। चिन्मयानंद ने पीएचडी किया हुआ है।
-
राजनाथ सिंह ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से एमएससी किया है। वह 26 मई, 2014 से 30 मई, 2019 तक देश के गृहमंत्री रहे।
-
अमित शाह 30 मई, 2019 से अब तक केंद्रीय गृहमंत्री के पद पर आसीन हैं। अमित शाह ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।
-
किरण रिजिजू 2014 से 2019 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की डिग्री ली है।
-
हरिभाई पार्थी भाई चौधरी 9 नवंबर, 2014 से 5 जुलाई 2016 तक गृह राज्य मंत्री रहे। उन्होंने एम.कॉम किया है।
-
5 जुलाई, 2016 से 25 जुलाई, 2019 तक तक गृह राज्य मंत्री रहे हंसराज गंगाराम अहीर 10वीं तक पढ़े हैं।
-
30 मई, 2019 से 7 जुलाई, 2021 तक गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले जी किशन रेड्डी ने टूल डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है।
-
नित्यानंद राय 30 मई, 2019 से फिलहाल तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर आसीन हैं। नित्यानंद राय आर्ट्स ग्रेजुएट हैं।
-
7 जुलाई, 2021 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने निशित प्रमाणिक ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है।
-
लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्र टेनी को 7 जुलाई, 2021 को भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। टेनी कानपुर यूनिवर्सिटी से एलएलबी ग्रेजुएट हैं।
