-
Sanjay Sinh Ameeta Singh: संजय सिंह यूपी में किसी जमाने में कांग्रेस (Congress) की सियासत का केंद्र हुआ करते थे। वह गांधी परिवार के बेहद करीबी थे। पार्टी के सांसद और विधायक भी रहे। केंद्र और यूपी में वह मंत्री पद पर भी रहे। संजय सिंह अब कांग्रेस छोड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हो चुके हैं। उनकी दूसरी पत्नी अमीता सिंह भी बीजेपी में आ गई हैं। किसी जमाने में अमीता सिंह के पहले पति के मर्डर का आरोप संजय सिंह पर ही लगा था। हालांकि बाद में उनको कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी।
-
अमेठी राजघराने के वारिस संजय सिंह ने 1980 से 1989 तक विधायक रहे व तत्कालीन प्रदेश सरकार में कई मंत्रालय भी संभाले। 1990 में वे राज्यसभा के सदस्य बने। 1990 से 1991 में केन्द्रीय संचार मंत्री रहे। 1998 में वह 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2009 के चुनाव में वह सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव जीते। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें असम से राज्यसभा भेज दिया। अब वह बीजेपी में हैं।
-
संजय सिंह की शादी पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के छोटे भाई हरि बक्श सिंह की बेटी गरिमा सिंह के साथ 1974 में हुई थी। उससे एक बेटा अनंत और दो बेटी महिमा और सब्य हैं।
-
28 जुलाई 1988 को लखनऊ में नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सीबीआई ने संजय सिंह भी आरोपी बनाया।
-
सैयद मोदी की शादी अमीता सिंह से हुई थी। अमीता और सैयद संजय सिंह के जानकारों में शुमार थे। अमेठी राजमहल की दावतों में भी अमीता अपने पति के साथ जाया करती थीं।
-
सीबीआई ने अमीता सिंह को भी संजय सिंह के साथ आरोपी बनाया था। सीबीआई का कहना था कि संजय सिंह और अमिता मोदी के बीच पनप रहा संबंध ही सैयद मोदी की मर्डर की वजह बना। हालांकि वह कोर्ट में इसे साबित नहीं कर पाई।(यह भी पढ़ें: शादी के 9 दिन बाद ही हो गई थी पति की हत्या, झाड़ू-पोंछा करने वालीं पूजा ने खत्म कर दिया था अतीक का करियर)
-
1990 में अमीता मोदी और संजय सिंह का नाम चार्जशीट से हटा लिया गया।1993 में दोनों सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए। जेल से निकलने के बाद संजय सिंह ने अपनी पहली पत्नी गरिमा को तलाक दिया और 1995 में अमीता मोदी से शादी रचा ली।
-
तलाक को गरिमा सिंह फर्जी बताती हैं। वह आरोप लगाती हैं कि उनकी जगह किसी और महिला से तलाक के कागज पर साइन करवाए गए थे। गरिमा सरकारी दस्तावेजों में अभी भी संजय सिंह को ही अपना पति बताती हैं। (यह भी पढ़ें: 10 साल में 3 बार दूल्हा बने मायावती के ये पूर्व सांसद, एक ने की सुसाइड तो दूसरी पत्नी से हुआ तलाक)
-
Photos: Social media
