• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. ambanis tatas look celebs expensive houses mumbai

अंबानी से अमिताभ तक: मुंबई के सबसे महंगे बंगले हैं इन शख्सियतों की जागीर

ये हैं देश के सबसे महंगे घर।

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:29 IST
हमें फॉलो करें
  • Mukesh Ambani, Nita Ambani, Antilia, Anil Ambani, Tina Ambani, Abode, Isha Ambani, Anand Piramal, Gulita, Rata Tata, Tata House, Gautam Singhania, JK House, Amitabh Bachchan, Jalsa, Shah Rukh Khan, Mannat, Cyrus Poonawalla, Lincoln House, Kumar Mangalam Birla, Jatia House, Aashirwad, Aamir Khan, Freeda Apartments, Rana Kapoor, expensive houses, expensive houses in Mumbai, Mumbai celebs, Mumbai costly houses, costly houses in Mumbai
    1/8

    देश की औद्योगिक राजधानी है मुंबई। यहां लोग बड़े-बड़े सपने लेकर आते हैं और उन्हें सच करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे ही बहुत से नाम है जिन्हें मायानगरी मुंबई ने वो सबकुछ दिया जिसकी उन्होंने चाहत की। फिर चाहे वह आमिताभ बच्चन हों..शाहरुख खान हों या फिर अंबानी जैसे उद्योगपति। जितनी चर्चा इनके काम की होती है उतनी ही इनके आलीशान बंगलों की भी। मुकेश अंबानी का एंटीलिया जहां दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है वहीं शाहरुख का बंगला भी मुंबई की सबसे महंगी इमारतों में एक है। आइए जानते हैं मुंबई की उन महंगी और आलीशान प्रॉप्रटीज के बारे में जिनकी कीमत जितनी ज्यादा है वो देखने में उससे भी ज्यादा शानदार हैं। मायानगरी की ये वो इमारतें हैं जिन पर अक्सर आए लोगों की नजरें मानो थम सी जाती हैं। (All Pics-Youtube Screengrab)

  • 2/8

    जलसाः बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी शहंशाह हैं। बिग बी जिस घर में रहते हैं, वह महलों के राजाओं की तरह है। जहां पर तमाम लग्जरी चीजें मौजूद हैं और अमिताभ ने इस घर को अपने हिसाब से डिजाइन किया है। कभी-कभी अमिताभ बच्चन अपने घर से अपने फैंस का भी अभिवादन करते हैं, जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। जलसा में बिग भी ने एक मंदिर बनवाया है, जहां पर तमाम देवी देवताओं की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। जलसा की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए है। जलसा के अलावा अमिताभ बच्चन के 3 बंगले (प्रतीक्षा, जनक, और वत्सा) भी मुंबई में स्थित है। प्रतीक्षा की कीमत 80 करोड़ रुपए है।

  • मन्नतः बी-टाउन में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' काफी लोकप्रिय है। बांद्रा में स्थित 'मन्नत' के पास हमेशा ही किंग के फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। यहां आए कई फैंस आते हैं मन्नत की नेमप्लेट के सामने भी तस्वीरें लेते हैं। उनके रॉयल बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है।
  • एंटीलियाःरिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बंगले का नाम एंटीलिया है। अंबानी ने अपने घर का नाम 'एंटीलिया' अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा है। 27 मंजिला इस इमारत में 168 कारों के लिए पार्किंग, एक स्वास्थ्य स्पा, तमा तरह के स्विमिंग पूल, एक योग स्टूडियो, 9 लिफ्ट और तीन हेलीपैड छत स्थित हैं। इसे शिकागो स्थित आर्किटेक्ट पर्किन्स और विल द्वारा डिजाइन किया गया था। 400,000 वर्ग फुट ऊंचाई वाली इमारत मुंबई में स्थित है। इस घर को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह भूकंप का सामना भी कर सकती है। इस बंगले की कीमत 10 से 12 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है। इस घर में 168 कारों के लिए 7 मंजिला गैराज है।
  • 3/8

    साउथ मुंबई में सी ब्रीच कैंडी सबसे महंगी प्रोपर्टी में से एक है। यह घर है देश के Raymond group के मालिक जाने-माने उद्योगपति गौतम सिंघानिया का। म्यूजियम की तरह दिखने वाले इस घर में स्वीमिंग पूल, पर्सनल स्पा, जिम और 1 हेलीपैड रूफ है।

  • 4/8

    Yes बैंक के सीइओ राणा कपूर भी देश के जाने-माने व्यापारियों में से एक हैं। उनका बंगला मुबंई के टोनी अल्टामाइंट रोड पर स्थित है। इस बंगले की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। कपूर का बंगला 14,800 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

  • 5/8

    टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का बंगला भी सबसे मंहगें घरों की लिस्ट में आता है। 125-150 करोड़ रुपए की कीमत वाला रतन टाटा का यह बंगला मुंबई के कोलाबा में स्थित है। करीब 13,350 वर्ग फीट में फैला हुआ यह 3 मंजिला घर सबसे शानदार और खास घरो में से है। मुंबई आने वाले पर्यटकों की नजरें इसे देखते ही थम सी जाती हैं। बंगले के अंदर स्वीमिंग पूल, थियेटर के आलावा तमाम तरह की सुविधाएं हैं।

  • 6/8

    मुंबई के पाली हिल में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और टीना अंबानी का घर स्थित है। यह बंगला भी दुनिया की महंगी इमारतों में से एक है। अनिल अंबानी के बंगले की कीमत 5 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है।

अपडेट
बांग्लादेशी क्रिकेटर खरीद विवादों मे शाहरुख खान, रामभद्राचार्य समेत इन धर्मगुरुओं ने अभिनेता को देशद्रोही बताते हुए की ये मांग
सहवाग-हेडेन ओपनर, लारा आउट, इमरान इन; 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ने चुनी ऑल-टाइम टेस्ट 11
नमो भारत ट्रेन वाले कपल की हुई सगाई, अगले महीने हो सकती है शादी; दोनों को परिवार वालों ने किया ‘अंडरग्राउंड’
‘किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे…’, आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी रहमान को शामिल करने पर उद्धव की पार्टी फायर 
भारतीय महिला हॉकी टीम में कोच शोर्ड मारिन की वापसी, टोक्यो ओलंपिक में बटोरी थीं सुर्खियां
‘हमें कोई नहीं बता सकता हमें क्या करना है…’ सिंधु जल संधि को लेकर जयशंकर का ‘पड़ोसी’ देश पर हमला
VIDEO: ‘मेरी पत्नी शायद मुझसे सहमत नहीं होगी’, जयशंकर के बोलते ही हंस पड़े लोग
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
क्या आप भी महसूस करते हैं थकान और बदन दर्द? शरीर में बढ़ रही सूजन है असली वजह! इन 7 जादुई चीजों से करें इंफ्लेमेशन कंट्रोल
‘शाहरुख खान को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए’, इमाम इल्यासी बोले- इसे देश विरोधी ही माना जाएगा
Border 2 Song Ghar Kab Aaoge: ‘संदेशे आते हैं’ के साथ लौटे सोनू निगम, ‘बॉर्डर 2’ के गाने में दिलजीत, अरिजीत ने लगाए चार चांद
मुफ्त में मिल रहे AI टूल्स! Google Gemini, Perplexity और ChatGPT का प्रीमियम एक्सेस ऐसे करें एक्टिव
फोटो गैलरी
11 Photos
मुगल काल के 10 मशहूर स्वादिष्ट डिश, जिसे बड़े चाव से खाते हैं लोग
14 minutes agoJanuary 2, 2026
11 Photos
आधुनिक युग में संस्कृत के 10 नाम जो अपनी बेटी का रख सकते हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 hours agoJanuary 2, 2026
8 Photos
चर्बी घटाने के लिए लौकी का जूस पीना चाहिए या नहीं? कब और कितना पिएं
5 hours agoJanuary 2, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US