-

हमले के बाद अमरनाथ के पूरे रास्ते में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जहां पर चैकिंग अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। (PTI)
-
इस हमले के बाद कई लोगों ने प्रदर्शन किया। (PTI)
-
अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश फैला है। पटना में बीजेपी एक्टिविस्ट्स ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर प्रदर्शन किया। (PTI)
-
हमले के बाद जम्मू बंध के निर्देश दे दिए गए। (PTI)
-
इसी तरह बंजरंग दल और विश्व हिंदु परिषद के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। (PTI)
-
अमरनाथ के यात्रा पर रास्ते में कुछ सुकुं के पल बिताते लोग। (PTI)
-
अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश का माहौल है। ट्वीटर पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कई जानी-मानी हस्तियों ने इस हमले की निंदा की है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग जिले में सोमवार को हुए हमले के पीछे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया है। कश्मीर के पुलिस प्रमुख मुनीर खान ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी कई पुख्ता जानकारियां हाथ लगी हैं, जिससे साफ है कि हमले के पीछे लश्कर का हाथ है। यहां आपको हमले के बाद जम्मू से लेकर देशभर में हुई गतिविधियों की तस्वीरें दिखा रहे हैं। (PTI)
-
अमरनाथ के रास्ते हवाईजहाजों से तलाशी अभियान चल रहा है, आगे का रास्ता यात्रियों के लिए सही या वहां खतरा है। (PTI)
-
हर यात्रा के सामान की एक नहीं बल्कि कई बार तलाशी ली जा रही है। (PTI)
-