-

Amar Singh Amitabh Bachchan: अमर सिंह औऱ अमिताभ बच्चन के संबंध काफी चर्चा में रहा करते थे। दोनों के बीच दोस्ती इतनी पक्की थी कि दोनों एक दूसरे को भाई कहा करते थे। अमिताभ बच्चन ने तो ये तक कह दिया था कि अगर अमर सिंह ना होतें तो वह सड़क पर आ गए होते। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच दरार पैदा हो गई। एक इंटरव्यू में अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्चन से तीन चीजों की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि वह उन्हें लंबे समय तक पसंद नहीं आतीं।
-
अमर सिंह ने एबीपी न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन से तीन चीजों की उम्मीद करना बेकार है। वो तीन चीजें हैं – वह अपनी गाड़ी नहीं देते, पैसे नहीं देते हैं और वह नहीं चाहते हैं कि उनके घर पर किसी से कोई मिलने आए।
-
अमर सिंह ने बताया था कि पहले जब भी वह मुंबई पहुंचते तब अमिताभ की कार उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आती। लेकिन कुछ समय बाद अमिताभ ने अपनी गाड़ी भेजना बंद कर दी थी।
-
अमर सिंह ने ये भी कहा था कि एक बार उन्होंने अमिताभ बच्चन से कुछ पैसे उधार मांगे लेकिन पैसे होते हुए भी उन्होंने देने से इनकार कर दिया था। अमर सिंह के मुताबिक अमिताभ पैसों को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करते हैं।
-
अमर सिंह ने ये भी बताया था कि उन्हें अपने घर पर लोगों का आना कुछ पसंद नहीं है। बकौल अमर सिंह उनके लिए हमेशा अमिताभ के बंगले में एक रूम रिजर्व रहा करता था। वह जब भी मुंबई जाते वहीं पर रुकते।
-
अमर सिंह ने कहा था कि जब वह अमिताभ के बंगले पर रुकते तो कुछ लोग उनसे मिलने आते। लेकिन अमिताभ को ये सब पसंद नहीं आता। एक बार उन्होंने अमर सिंह से मिलने आए देव आनंद को आधे घंटे तक गेट पर ही खड़ा रखा था।
-
अमर सिंह ने ये भी बताया था कि एक बार तो उनसे मिलने ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार आए तो अमिताभ ने उन्हें एंट्री ही नहीं दी थी।
-
अमर सिंह के मुताबिक जब उन्हें समझ आ गया कि अमिताभ को ऐसी चीजों से दिक्कत है तो उन्होंने उन चीजों से खुद दूरी बना ली।
-
Photos: Indian Express Archives And Social media