-

Amar Singh Amitabh Bachchan: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी रहे अमर सिंह (Amar Singh) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बीच का रिश्ता काफी चर्चित रहा है। दोनों एक दूसरे को भाई मानते थे। अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय में अमर सिंह ने उनकी काफी मदद की थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जब रिश्तों में दरार पड़ी तो कई बातें सामने आईं।
-
अमिताभ बच्चन से रिश्ते खराब होने के बाद अमर सिंह से लगभग हर इंटरव्यू में बच्चन परिवार से जुड़े सवाल जरूर पूछे गए।
-
अपने कई टीवी इंटरव्यू में अमर सिंह ने बताया कि पहले जब भी वह मुंबई जाते अमिताभ बच्चन के घर पर ही रुकते।
-
बकौल अमर सिंह अमिताभ बच्चन के बंगले में उनके लिए एक बंगला रिजर्व रहा करता था।
-
अमर सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन ने भले उनके लिए अपने बंगले में कमरा रिजर्व रखा था लेकिन वह नहीं चाहते थे कि कोई अमर सिंह से मिलने उनके बंगले पर आए।
-
अमर सिंह ने बताया कि एक बार लीजेंडरी एक्टर रहे देव आनंद उनसे मिलने अमिताभ के बंगले पर आए। लेकिन ये बात अमिताभ को कुछ खास पसंद नहीं आई।
-
अमर सिंह ने बताया कि अमिताभ ने देव आनंद को आधे घंटे तक गेट पर ही रोके रखा। काफी सोच विचार के बाद ही उन्हें अंदर आकर अमर सिंह से मिलने दिया।
-
अमर सिंह ने ये बी बताया था कि एक बार जब अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना उनसे मिलने बंगले पर पहुंचे तो अमिताभ ने उन्हें अंदर ही नहीं आने दिया औऱ वापस लौटा दिया।
-
अमर सिंह का कहना था कि अमिताभ बच्चन का ऐसा व्यवहार उन्हें काफी तकलीफ देता था लेकिन इसके बाद भी वह बच्चन परिवार के करीब बने रहे।
-
Photos: Express Archives, PTI and Social Media