-
Amar Singh Amitabh Bachchan Relationship: अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती काफी चर्चित हुआ करती थी। दोनों के दोस्ताने में जब दरार पड़ी तो उसने भी खूब सुर्खियां बनाईं। अमिताभ को अमर सिंह अपना बड़ा भाई बताते थे। वहीं अमिताभ बेझिझक कहते थे कि अमर सिंह ना होते तो वह सड़क पर आ गए होते। आइए तस्वीरों में देखें दोनों के बीच कैसी थी बॉन्डिंग:
-
90 के दशक के अंत में अमर सिंह की दोस्ती अमिताभ बच्चन से हुई थी।
-
अमिताभ बच्चन उन दिनों कर्जे में डूबते चले जा रहे थे। अमर सिंह ने आर्थिक मदद कर अमिताभ को मुसीबत से निकाला था।
-
अमर सिंह सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि पूरे बच्चन परिवार के काफी करीबी थे।
-
अमर सिंह ने बताया था कि वह जब भी मुंबई जाते अमिताभ के घर पर ही रुकते। अमिताभ के घर पर अमर सिंह के लिए एक कमरा हमेशा रिजर्व रहता था।
-
अमर सिंह मुंबई जाते तो एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन की कार उन्हें रिसीव करने हमेशा पहुंच जाया करती थी।
-
कई मौकों पर अमर सिंह को बिठा खुद अमिताभ ड्राइविंग सीट नजर आ चुके हैं।
-
ड्राइविंग सीट पर अमिताभ। साथ में हैं अमर सिंह, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन।
-
वो अमर सिंह ही थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन की राजनीति में एंट्री करवाई थी।
-
अमिताभ के साथ अमर सिंह का रिश्ता इतना घनिष्ठ हो गया था कि वह सदी के महानायक के साथ लगभग हर जगह नजर आ जाते।
-
फिल्मी पार्टियों में अमिताभ के साथ अमर सिंह की मौजदूगी आम हो गई थी।
-
कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के यहां जो पार्टी होती उसकी गेस्ट लिस्ट अमर सिंह ही फाइनल करते थे।
-
होली दीवाली जैसे त्योहारों पर भी अमर सिंह अमिताभ बच्चन के साथ ही नजर आते।
-
हालांकि वक्त हमेशा एक समान नहीं रहता। ऐसा ही कुछ हुआ अमिताभ और अमर सिंह के साथ भी।
-
वक्त ने करवट ली और अमर सिंह से अमिताभ बच्चन का दोस्ताना टूट गया।
-
Photos: Indian Express Archives and Social media