-
भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय ठंड अपने चरम पर है। पूरी दुनिया में ठंड के चलते यातायात ठप होने, नदियां जमने, ठंड से लोगों के मरने की खबर मीडिया में सुर्खियां बना रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी ठंड को लेकर ऐसी-ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं जिनसे ठंड से परेशान लोगों की हालत समझी जा सकती है। किसी की दाढ़ी पर ही बर्फ जम गई है। तो कोई जानवरों को ठंड से बचाने के लिए अपनी जैकेट देने पर मजबूर दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए ठंड ने दुनिया भर का कैसा कर रखा है हाल…

दुनिया के कई हिस्सों में सर्दी इतनी ज्यादा है की पानी बर्फ बन चुका है। (pic source- aspire2dance) -
बर्फबारी के बीच आइस हॉकी का मैच देखते प्रशंसक। (pic source- yourmotherandIthinkyoushouldmoveout)
-
जमा देने वाली ठंड में नई दिल्ली में युमना में पक्षियों को दाना डालता एक युवक। (PTI Photo)
-
जम्मू में ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकते कुछ महिलाएं और बच्चे। (PTI Photo)
-
नई दिल्ली में यमुना किनारे कोहरे के बीच खेत में काम करने को मजबूर एक महिला। (REUTERS/Adnan Abidi)

ये तस्वीर न्यूयॉर्क की है। ठंड में न्यूयॉर्क ऐसा नजर आ रहा है। (इंस्टाग्राम अकाउंट- rainy_tc) -
ठंड इतनी ज्यादा थी इसलिए जैकेट कुत्ते को दे दी। इस कैप्शन के साथ ये पिक्चर joeboyib ने शेयर की है। (pic- reddit.com)

कनाडा में ठंड के चलते नूडल्स बनते ही जम गए हैं। (pic source- DefNotJRossiter) -
ठंड के चलते टोपी और दाढ़ी पर बर्फ जम चुकी है। (इंस्टाग्राम अकाउंट- powderider)
-
नॉर्थ अमेरिका स्थित फेमस नायाग्रा झरने पूरी तरह जम चुके हैं हालांकि जमने के बाद ये बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। (pic source- arjsun, arayeremian, Igor Ilyutkin, punkodelish)