-
फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में बेहद लोकप्रिय हुए आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर नजर आने जा रही है, इस बार फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया में'। फिल्म की शूटिंग का फर्स्ट शेड्यूल कोटा राजस्थान में है और आलिया और वरुण इसके लिए पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर आमतौर पर बहुत सक्रिय रहने वाले इन दोनों सितारों की कोटा में कुछ तस्वीरें हमें भी मिल गई हैं।
-
जो फैन्स इन दोनों को एक साथ देखना चाहते थे उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों फिर एक बार पिछले वाले मोड में दिखाई देंगे।
-
अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट हाल ही में करण जौहर, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिनीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर के साथ अमेरिका से लौटे हैं।
-
मालूम हो कि हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए हेयर कट की तस्वीर पोस्ट की थी। यह हेयर कट उनकी अगली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए ही था। तस्वीरों में आलिया अपनी मल्टी कलर स्कर्ट में और कर्ल्ड हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं।
-
यदि आपको यह लगता है कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया इस जोड़ी की पिछली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल होगा तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। यह अपने तरह की दूसरी फिल्म है।
-
यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
-
आलिया ने विवादित हुई फिल्म उड़ता पंजाब में एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया था जिसकी काफी तारीफ हुई थी।
