-

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री फिटनेस को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई स्टार्स नए ट्रांसफोर्मेशन के साथ अपने फैंस को सरप्राइज करते हैं, तो वहीं कुछ अपने बढ़ते वजन से परेशान होकर ट्रांसफोर्मेशन का रूख अपनाते हैं। आजकल बॉलीवुड में हर कोई फिट दिखना चाहता है और इसी फिटनेस की दौरा में इन स्टार्स बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको हैरान कर दिया है। एक नज़र डालें नीचे दी गई तस्वीरों पर। ( Image: Arjun kapoor instagram and Indian Express Twitter)
अर्जुन कपूर- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किसी चमत्कार से कम नहीं है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अर्जुन 130 किलो के थे। लेकिन उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया है और खुद को 6 पैक एब्स वाले स्टार की लिस्ट में शामिल किया। (Image: Indian Express twitter) भूमि पडनेकर- फिल्म दम लगाकर हईशा के वक्त भूमि पडनेकर का वजन लगभग 72 किलो था। लेकिन आज की तारीख में वो कई लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने दम लगाकर हईशा से डेब्यू करने के बाद जबरदस्त बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन किया है। (Image: Indian Express) सोनाक्षी सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने अच्छा खासा वजन घटाया और बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कई लोगों को प्रेरित कर रहा है। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नज़र आईं थी। (Image: Sonakshi Sinha Instagram) गणेश आचार्य- कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अपने बॉडी ट्रांफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपना 85 किलो वजन घटाया है। पहले गणेश का वजन करीब 200 किलो था और अब उन्होंने इसे काफी कम किया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख उनके फैंस काफी खुश हैं। ( Image: Indian Express) आलिया भट्ट- फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट अब कई लड़कियों की रोल मॉडल बन गई हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने लगभग 16 किलो वजन घटाया था। बता दें कि आलिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।