-

सोशल मीडिया में #FirstSalary करके एक ट्रेंड चल रहा है। इस हैशटैग के तहत लोग अपनी पहली सैलरी, पहली नौकरी और उम्र को मेंशन करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अली फजल तक ने अपनी पहली सैलरी बताई है। आइए देखें किस एक्टर की पहली सैलरी क्या थी:
-
अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी 500 रुपए थी। ये सैलरी कोलकाता की एक शिपिंग फर्म में काम करने के बदले मिली थी।
-
शाहरुख खान की पहली सैलरी 50 रुपए थी। ये पैसे उन्हें दिल्ली में पंकज उधास के एक कंसर्ट में काम करने के लिए मिले थे। इस पैसे से शाहरुख खान ताजमहल देखने आगरा गए थे।
-
रितिक रौशन को पहली सैलरी के तौर पर 100 रुपए मिले थे। ये पैसे उन्हें अपने पिता की फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का काम करने के लिए मिले थे।
-
अक्षय कुमार को बैंकॉक के एक रेस्टॉरेंट में काम करने के बदले 1500 रु बतौर सैलेरी मिले थे। ये उनकी पहली कमाई थी।
सोनम कपूर एक्ट्रेस बनने से पहले संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया करती थीं। वहां से उन्हें पहली सैलरी में 3 हजार रुपए मिले थे। -
अली फजल की पहली सैलरी 8000 रुपए थी। जब वह 19 साल के थे तब कॉलेज फीस भरने के लिए उन्होंने एक कॉल सेंटर में काम किया था। वहीं बतौर सैलरी उन्हे ये पैसे मिले थे।