-
समाज में बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिन्हें लिंग के आधार पर बांट दिया गया है। मसलन फलां चीज लड़कियों के लिए हैं तो फलां लड़कों के लिए। रंगों को भी इस बंटवारे ने नहीं छोड़ा है। आमतौर पर कहा जाता है कि पिंक कलर लड़कियों के लिए है तो वहीं लड़कों का कलर ब्लू बताया गया है। हालांकि बॉलीवुड ने तमाम ऐसी भ्रांतियां तोड़ी हैं। कई मौकों पर बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने ऐसी दकियानूसी सोच को ठेंगा दिखाया है। ये मेल एक्टर्स कई सार्वजनिक मौकों पर पिंक ड्रेस में नजर आए हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स पर एक नजर:
-
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ज्यादातर अपने ब्रांड बीइंग ह्यूमन के कपड़े पहनते हैं। सलमान खान के पास पिंक ड्रेस का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। वह कई मौकों पर पिंक ड्रेस में नजर भी आए।
-
अक्षय कुमार की पिंक टी शर्ट में ये फोटो भी खूब वायरल हुई थी।
-
आमिर खान भी पिंक कपड़ों से परहेज नहीं करते।
-
एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन भी पिंक कपड़ों में पब्लिकली नजर आ चुके हैं।
-
रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस के लिए फेमस हैं। उनके वार्डरोब में पिंक ड्रेसेज री भी भरमार है।
-
अर्जुन कपूर भी पानीपत फिल्म के प्रमोशन के दौरान पिंक स्वेटशर्ट में दिखाई दिए थे।
-
एक्टर वरुण धवन पर बी पिंक कलर खूब जचता है।
-
टाइगर श्रॉफ आज के युवाओं की धड़कन बन चुके हैं। अपने डांस और एक्शन से सबको दीवाना बनाने वाले टाइगर श्रॉफ भी पिंक ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं।