-

Gauri Khan Miscarriage: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान बतौर कपल बेहद लोकप्रिय हैं। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख और गौरी ने शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद इस कपल को पहले संतान का सुख मिला। हालांकि पहली संतान से पहले गौरी ने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला है। इस बारे में खुद शाहरुख खान ने खुलासा किया था।
-
शाहरुख खान औऱ गौरी के बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ था।
-
शाहरुख खान ने बताया था कि शादी के 2 साल बाद ही हमने फैमिली प्लानिंग शुरू कर दी थी। हालांकि कई बार गौरी को कंसीव करने में दिक्कतोें का सामना कर पड़ा।
शाहरुख ने बताया कि काफी इलाज के बाद जब गौरी ने कंसीव किया तो प्रेग्नेंसी के कुछ महीनों के अंदर ही उनका मिसकैरेज हो गया। बकौल शाहरुख गौरी ने कई मिसकैरेजेस के दर्द झेले हैं। शाहरुख के मुताबिक गौरी इन हादसों से बुरी तरह से टूट गई थीं। शाहरुख खान ने ये भी बताया था कि आर्यन के जन्म के बाद भी गौरी काफी दिनों तक बीमार रही थीं। -
समय के साथ चीजें सुधरीं और आर्यन के बाद गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया।
-
सुहाना के बाद सरोगेसी के जरिए गौरी और शाहरुख के घर अबराम का जन्म हुआ था।
-
All Photos: Social Media