-
Shilpa Shetty Miscarriage: शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। 50 के करीब पहुंच कर भी शिल्पा ने खुद को काफी फिट औऱ स्लिम बनाए रखा है। शिल्पा अपनी फिटनेस के चलते कई लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत हैं। लेकिन अपनी फिटनेस से सबको अपना मुरीद बनाने वालीं शिल्पा शेट्टी एक बीमारी के कारण कई बार मिसकैरेज का शिकार हो चुकी हैं।
-
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी रचाई थी।
साल 2012 में शिल्पा शेट्टी ने बेटे विवान को जन्म दिया। विवान के जन्म के बाद शिल्पा ने एक और बच्चा प्लान करने का मन बनाया। 2013 से 2019 के बीच शिल्पा शेट्टी कई बार प्रेग्नेंट हुईं लेकिन हर बार उनका मिसकैरेज हो गया। दरअसल शिल्पा शेट्टी के शरीर में लगातार बनते ऑटो इम्यून कंडीशन APLA (Antiphospholipid antibodies) की वजह से जब भी वह प्रेग्नेंट होतीं, हर बार मिसकैरेज हो जाता था। बार-बार के मिसकैरेज से शिल्पा टूट गईं। कई बार पब्लिक के सामने भी शिल्पा अपने मिसकैरेज के दर्द को बयां करते हुए भावुक हो चुकी हैं। -
अंत में हारकर शिल्पा ने सैरोगेसी के जरिए मां बनने का प्लान बनाया। 15 फरवरी 2020 को शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी के जरिए खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया।
-
All Photos: Social Media
