-
Ayesha Jhulka: आयशा जुल्का 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स संग स्क्रीन शेयर किया। आयशा जुल्का अपनी अदाकारी के साथ ही अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।
-
अक्षय कुमार के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की गई। दोनों ने पहली बार फिल्म खिलाड़ी में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी।
-
आयशा जुल्का का नाम उनके कई को-एक्टर्स संग जुड़ा। हालांकि नाना पाटेकर संग उनके रिश्ते की कुछ ज्यादा ही चर्चा रही।
-
आयशा जुल्का औऱ नाना पाटेकर ने फिल्म आंच में साथ काम किया है। इस फिल्म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन्स थे। फिल्म के शूट के दौरान दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। कहा जाने लगा कि नाना आयशा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।
-
उन दिनों नाना पाटेकर अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और साथ ही मनीषा कोइराला संग रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा और मनीषा में खूब झगड़ा भी हुआ था। हालांकि मनीषा के जाने के बाद आयशा नाना के साथ बनी रहीं। दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला।
-
आय़शा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नाना पाटेकर का बर्ताव कभी-कभार काफी उग्र हो जाता है। नाना की हरकतों से तंग आकर आयाशा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
-
साल 2003 में आयशा जुल्का ने बिजनेसमैन समीर वाशी से ब्याह रचा लिया। आयशा ने खुद बताया है कि उन्होंने शादी के बाद बच्चे ना करने का इरादा बनाया था जिसमें उनके पति ने भी साथ दिया।
-
All Photos: Social Media
