-
UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बार भी योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) के बीच ही सीएम के पद के लिए कड़ी जंग नजर आ रही है।
-
चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के निजी जीवन से जुड़ी बातें भी चर्चा में हैं। फिलहाल आइए जानते हैं यूपी के उन नेताओं के नाम जिन्होंने विदेश से पढ़ाई की है:
-
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह 2012 से 2017 तक राज्य के सीएम रहे। अखिलेश यादव ने मैसूर से बीटेक किया है। उसके आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए थे।
-
अखिलेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री ली है।
-
2017 में अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंची थीं। अब वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
-
जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं। वह मथुरा से सांसद भी रहे हैं। जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है।
-
नवाब काजिम अली खान रामपुर के नवाब हैं। शाही परिवार से संबंध रखने वाली काजिम अली 1996 से 2017 तक लगातार चार बार विधायक रहे। काजिम अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
-
अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थीं। हालांकि यह चुनाव वह हार गई थीं। अपर्णा ने ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
