भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। 1947 में आजादी के बाद देश में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी कांग्रेस ने देश की सत्ता पर कई सालों तक राज किया है। वहीं बीजेपी भी इस रेस में आ चुकी है। मौजूदा वक्त में देश की राजनीति में बीजेपी ने अपना सिक्का जमा लिया है। राजनीतिक पार्टियों की बात की जाए तो देश में राष्ट्रीय और कई क्षेत्रिय दलों का गठन किया जा चुका है। क्षेत्रिय दलों ने भी देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। आज हम आपको इन राष्ट्रीय और क्षेत्रिय दलों के अध्यक्ष के बारे में बताएंगे और उनकी संपत्ति के बारे में भी बताएंगे। -
सोनिया गांधी के 2019 में चुनाव आयोग को पेश किए गए संपत्ति के हलफनामे में उनकी संपत्ति करीब पौने 12 करोड़ रुपए के आसपास है।
जेपी नड्डा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुल संपत्ति 3.5 करोड़ रुपए है। यह जानकारी 2018 में चुनाव को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है। लालू प्रसाद यादव- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। लालू बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रेल मंत्री भी रह चुके हैं। (2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी जा रही है।) मायावती- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की कुल संपत्ति 87 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं। ( यह जानकारी 2010 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है। -
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास करीब 38 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
शिवपाल सिंह यादव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। (यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) ओम प्रकाश राजभर- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। (यह जानकारी 2017 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है)
