-
Akhilesh Yadav family: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह और उनके पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। डिंपल यादव (Dimple Yadav), धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) जैसे और भी कई सदस्य हैं जो राजनीति में बड़े पदों पर हैं या फिर रहे हैं। वहीं इस परिवार के कुछ युवा सदस्य हैं जो राजनीति से दूर हैं। आइए जानें क्या करते हैं वो:
-
प्रतीक यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं।
-
प्रतीक राजनीति से दूर अपना बिजनेस करते हैं। वह रियल एस्टेट के धंधे से जुड़े हैं। साथ ही प्रतीक लखनऊ में एक आलीशान जिम भी चलाते हैं।
-
अनुभा यादव अखिलेश यादव की चचेरी बहन हैं। अनुभा शिवपाल यादव की बेटी हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं और लखनऊ में ही अपना हॉस्पिटल चलाती हैं।
-
अजय यादव अभिषेक यादव के बहनोई हैं। अजय यादव की शादी अनुभा से हुई है। अजय तमिलनाडु कैडर के IAS अफसर हैं।
-
रिचा यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई अक्षय यादव की पत्नी हैं। रिचा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मेडिकल प्रैक्टिस करती हैं।
-
बता दें कि अक्षय यादव राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बेटे हैं। रामगोपाल अखिलेश यादव के चाचा हैं।