-
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। इस चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। दरअसल ये ऐसे नेता हैं जो कभी कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारे। कभी कोई विधानसभा चुनाव ना हारने वाले नेताओं में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के भाई शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से राजा भैया (Raja Bhaiya) जैसे नेताओं तक के नाम शामिल हैं।
-
शिवपाल यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इसी सीट पर लगातार पांच बार विधायक चुने गए। वह कभी भी विधायकी का चुनाव नहीं हारे।
-
रघुराज प्रताप सिंह जिन्हें लोग राजा भैया के नाम से जानते हैं वह 1993 से अब तक जितनी भी बार विधानसभा का चुनाव लड़े हर बार विजयी हुए। राजा भैया हमेशा की तरह इस बार भी कुंडा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
-
बलिया में इस बार बांसडीह विधानसभा सीट पर सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौधरी अब तक आठ बार विधानसभा चुनाव लड़े और अभी तक कोई उन्हें हरा नहीं सका है।
-
दुर्गा प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी के पूर्वांचल के बड़े नेता हैं। दुर्गा यादव अब तक 8 बार विधायकी लड़े और हर बार जीते। इस बार भी सपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। दुर्गा यादव आजमगढ़ विधानसभा सीट से मैदान में हैं।
-
कभी अपना विधानसभा चुनाव ना हारने वाले नेताओं में एक नाम सुरेश खन्ना का भी है। वह लगातार आठ बार शाहजहांपुर से विधानसभा का चुनाव जीते।
-
कई पार्टियों में रह चुके मथुरा के मांट से बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा भी आठ बार विधायकी लड़े और हर बार जीतकर सदन पहुंचे।
