-
UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कैराना (Kairana) की सीट चर्चा में है। इस सीट से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने नाहिद हसन (Nahid Hasan) को प्रत्याशी बनाया था। टिकट मिलने के कुछ दिन बाद ही नाहिद को यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भाई के जेल जाने के बाद बहन इकरा ने मोर्चा संभाला है। आइए जानते हैं कौन हैं इकरा हसन:
-
इकरा हसन मुजफ्फरनगर की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और दिवंगत मुनव्वर हसन की बेटी हैं।
-
मुनव्वर हसन के बाद तबस्सुम हसन इस सीट से लोकसभा सांसद बनी थीं।
-
इकरा हसन भाई नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनके लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। उनका कहना है कि वह कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।
-
बता दें कि इकरा कैराना में ही जिला पंचायत सदस्य हैं। वह लंदन से पढ़ाई कर लौटने के बाद राजनीति में उतरी हैं।
-
इकरा हसन ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से लॉ की डिग्री लेने के बाद लंदन का रुख कर लिया था।
-
लंदन से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और फिर भारत लौट आईं। भारत आने के बाद वह भी अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह सार्वजनिक जीवन में चली आईं।
-
भारत में सीएए आंदोलन के समय इकरा की लंदन से एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वह वहां पर भारतीय उच्चायुक्त के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं।
-
माना ये जा रहा है कि नाहिद हसन के जेल जाने के बाद समाजवादी पार्टी इकरा को अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है।
