-
UP Elections 2022: 10 फरवरी को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है। पहले चरण में 58 सीटों से कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में कई लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज है। आइए जानते हैं पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले नेताओं में से सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले पांच नाम:
-
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान सबसे दागी नेता हैं। सपा ने अतुल प्रधान को मेरठ की सरधना सीट से उम्मीदवार बनाया है। अतुल प्रधान पर कुल 38 मामले दर्ज हैं। इनमे दंगा भड़काने, से लेकर हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
-
दूसरे नंबर पर हैं हस्तिनापुर सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा। योगेश वर्मा पर 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-
बीजेपी के मनिंदर पाल इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर हैं। वह मेरठ के सिवालखास विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनपर कुल 18 मामले दर्ज हैं।
-
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह मेरठ के सिवालखास से लड़ रहे हैं। अमित जानी पर 14 केस दर्ज हैं।
