-
Anurag Bhadauria Photos: उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Election) समाप्त होने वाले हैं। सिर्फ एक चरण का मतदान बाकी है। 7 मार्च को आखिरी दौर (UP Election Last Phase) की वोटिंग के बाद 10 मार्च को नतीजे आएंगे। सपा (Samajwadi Party) प्रवक्ता अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्व से चुनाव लड़े हैं। वहां वोटिंग हो चुकी है। चुनाव के बाद अनुराग भदौरिया कुछ इस अंदाज में रिलैक्स कर रहे हैं।
-
अनुराग भदौरिया को पोलो खेलने का शौक है। वह इस खेल के अच्छे खिलाड़ी हैं।
-
चुनाव की थकान वह अपने घोड़ों के साथ पोलो के मैदान में निकाल रहे हैं।
-
अनुराग भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें औऱ वीडियोज पोस्ट की हैं जिनमें वह अपने घोड़ों के साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।
-
अनुराग इटावा के रहने वाले हैं। वहीं पर उनका फार्म हाउस है जहां पर उन्होंने कई विदेशी नस्ल के घोड़े पाल रखे हैं।
-
अनुराग भदौरिया को पोलो का शौक सालों से है। जब वह बेरोजगार थे तब भी पोलो के मैदान में काफी समय बिताते थे।
-
बता दें कि इस चुनाव में अनुराग भदौरिया का मुकाबला बीजेपी के आशुतोष टंडन से है।
-
2017 में भी अनुराग आशुतोष टंडन से टकरा चुके हैं। उस चुनाव में आशुतोष की जीत हुई थी।
-
Photos: Anurag Bhadauria Instagram
