-
उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान हो चुका है। चुनावों की तारीख के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने कोविड संक्रमण को देखते हुए 15 जनवरी पर चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई है। इस दौरान राजनीतिक दलों को डिजिटल मोड से ही अपनी बातें जनता तक पहुंचानी होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं इन चुनावों के चंद प्रमुख चेहरों में कौन सोशल मीडिया पर क्या स्थिति रखता है।
-
सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव फॉलोअर्स के मामले में लगभग बराबर ही नजर आते हैं। योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर करीब 1.68 करोड़ और फेसबुक पर 68.75 लाख फॉलोअर्स हैं।
-
सपा चीफ अखिलेश यादव के ट्विटर पर करीब 1.53 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं फेसबुक पर अखिलेश को लगभग 73.29 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं।
-
योगी और अखिलेश के मुकाबले मायावती सोशल मीडिया में काफी पीछे हैं। मायावती के लगभग 23 लाख ट्विटर और करीब 3.65 लाख फेसबुक फॉलोअर्स हैं।
-
बात पंजाब की करें तो वहां के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीब 1.54 लाख ट्विटर फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर उन्हें करीब सवा चार लाख लोग फॉलो करते हैं।
-
कांग्रेस के ही नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर अपने सहकर्मी चन्नी से काफी आगे हैं। उनके ट्विटर पर करीब 10 लाख और फेसबुक पर लगभग 16 लाख फॉलोअर्स हैं।
-
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत को ट्विटर पर करीब 3.82 लाख यूजर्स और फेसबुक पर लगभग 14.65 यूजर्स फॉलो करते हैं।
-
उत्तराखंड के सीएम और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी के ट्विटर पर करीब 10 लाख और फेसबुक पर लगभग 16 लाख फॉलोअर्स हैं।
-
देश में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्हें लगभग 2.37 करोड़ यूजर्स ट्विटर पर और लगभग 89.19 लाख यूजर्स फेसबुक पर फॉलो करते हैं।
