-
उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोशल मीडिया के जरिये भी अपने विरोधियों पर जमकर हमलावर रहते हैं। अखिलेश यादव के साथ ही मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की फैमिली के दूसरे सदस्य भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर खूब सक्रिय हैं।
-
मुलायम सिंह यादव के परिवार के कुछ मेंबर्स ऐसे भी हैं उन्होंने सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है।
-
खुद मुलायम सिंह यादव सोशल मीडिया से दूर हैं। मुलायम ना तो फेसबुक पर हैं और ना ही ट्विटर या इंस्टाग्राम पर।
-
मुलायम सिंह यादव की ही तरह उनकी पत्नी साधना गुप्ता ने भी खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा हुआ है।
-
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव का भी कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है।
-
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। धर्मेंद्र की पत्नी नीलम यादव का भी सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है।
-
बता दें कि मुलायम परिवार की महिलाओं में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव डिंपल यादव, अपर्णा यादव और राजलक्ष्मी यादव हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं। उनकी शादी मुलायम परिवार में पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ हुई है।
