-
Kajol : काजोल बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। हालांकि काजोल के रियल लाइफ पार्टनर अजय देवगन (Ajay Devgan) हैं। काजोल और अजय दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। काजोल अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान मिसकैरेज (Kajol Miscarriage) का भी शिकार हो चुकी हैं।

काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद उनकी पहली फिल्म थी करण जौहर की कभी खुशी कभी गम। 
इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान, रितिक रौशन, अमिताभ बच्चन और करीना कपूर जैसे कलाकार काम कर रहे थे। -
फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी काजोल ने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया औऱ मेहनत से काम करती रहीं।
-
14 दिसंबर 2001 को फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पूरी यूनिट फिल्म की सफलता का जश्न मना रही थी।
-
जब फिल्म के सभी कलाकार जश्न के माहौल में डूबे थे तभी काजोल अस्पताल में भर्ती थीं। दरअसल काजोल का मिसकैरेज हो गया था।

मिसकैरेज की घटना ने काजोल को अंदर तक तोड़ दिया। इस मुश्किल समय में अजय देवगन उनके साथ लगातार बने रहे। 
मिसकैरेज के बाद काजोल ने फिल्मों से तौबा कर लिया। वह दोबारा फिल्मों में तब लौटीं जब उन्होंने पहली संतान न्यासा देवगन को जन्म दिया। 
काजोल कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि मिसकैरेज किसी भी महिला के लिए सबसा बुरा दौर होता है। काजोल ने कहा था कि उस मुश्किल वक्त में परिवार की बहुत अहम भूमिका होती है। जितना ज्यादा परिवार का आपको प्यार मिलता है उतनी जल्दी उस दर्द को भूलने में मदद मिलती है।