बॉलीवुड अभिनेत्री और कान्स फिल्म फेस्टिवल के अनाधिकारिक अम्बेसडर ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल (2016) आयोजित होने जा रहे कान महोत्सव में अपने 15 साल पूरे करेंगी। अभिनेत्री 13 और 14 मई को रेड कार्पेट पर एक बार फिर नजर आएंगी।

एक नजर कान में ऐश्वर्या राय बच्चन के 14 साल के सफर पर।

कान्स 2002: ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स के रेड कार्पेट पर फैशन के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। कान्स में पहली बार ऐश्वर्या राय नीता लुल्ला की डिजाइन की गई गोल्डन साड़ी, और गोल्ड ज्वैलरी में नजर आईं थीं।
कान्स 2003: अगले साल 2003 में ऐश्वर्या राय पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री बनीं जिन्हें कान्स के ज्यूरी सदस्य में शामिल किया गया। इस बार उन्होंने नीता लुल्ला की डिजाइन हरे रंग की साड़ी पहनी। साड़ी के बाद ऐश्वर्या गुलाबी रंग की ड्रेस में दिखीं। -
कान्स 2004: इस बार ऐश्वर्या ने गाउन पहने चोपार्ड ज्वैलरी में कान्स के रेड कार्पेट पर दस्तक दी।

कान्स 2005: कान्स में तीन साल फैशन डिजास्टर के बाद ऐश्वर्या ने 2005 में गियोरजियों अरमानी की डिजाइन की गई प्रिंटेड ड्रेस पहनी। फिर इसी कान्स में वे काले रंग की गुसी गाउन में नजर आईं।

कान्स 2006: इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन ने नेवी ब्लू स्ट्रेपलेस गाउन ड्रेस में कान्स पर जलवा बिखेरा।

कान्स 2007: इसी साल ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधी और कान्स के रेड कार्पेट पर पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं। इस दौरान ऐश्वर्या ने डायमंड्स और सफेद स्ट्रेपलेस गाउन पहन रखा था।

कान्स 2008: ऐश्वर्या राय बच्चन गोल्डन गाउन के साथ अपनी चिर-परिचित अंदाज में दिखीं. अगले दिन ने रेड कार्पेट पर काले रंग की गाउन में चहलकदमी की।

कान्स 2009: कान्स में ऐश्वर्या राय की यह अब तक की सबसे बेहतरीन उपस्थिति थी। ऐश्वर्या पहले दिन रॉबर्टो कवाली की डिजाइन की हुई स्ट्रेपलेस सफेद गाउन पहना। जबकि दूसरे दिन ऐश ग्रे रंग की वन-शोल्डर गाउन में दिखीं।

कान्स 2010: एली साब इस समय तक ऐश्वर्या के पसंदीदा डिजाइनर बन चुके थे। इस बार ऐश वायलेट रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर चलीं। यही वह साल था जब ऐश्वर्या ने कान्स में फिल्म 'रावण' को प्रमोट किया। इसी दिन दोपहर में ऐश्वर्या काले रंग की ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलीं

कान्स 2010: इसी साल ऐश्वर्या राय सब्यसाची क्रिएशन में साड़ी पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं।

कान्स 2011: एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन डिजाइनर एली साब की डिजाइन की हुई शोल्डर एंब्रोइडर्ड गाउन में रेड कार्पेट पर चलीं।

कान्स 2012: साल 2012 में मां बनीं ऐश्वर्या एली साब की डिजाइन की हुई ब्राउन रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर नज़र आईं। इसी साल प्रेगनेंसी के बाद ऐश्वर्या के बढ़ते वजन के कारण उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा।

कान्स 2013: इस साल कान्स के पहले दिन ऐश्वर्या ने वन शोल्डर गुसी गाउन पहना। जबकि दूसरे दिन काले और ग्रे रंग के गाउन में उन्होंने रेड कार्पेट पर कदम रखा।

कान्स 2013: सिर्फ रेड कार्पेट पर ही नहीं, बल्कि कान्स में पर्दे के पीछे भी ऐश्वर्या राय हमेशा फैशन आलोचकों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। (बाएं से दाएं) ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्लैक अवतार, फिटेड ट्राउजर, शर्ट, कोर्ट और खूबसूरत रेड लिप्स।

कान्स 2013: जबकि ऐश्वर्या राय गाउन्स और अन्य दूसरे ड्रेस में कान्स में अपना फैशन बिखरेती हैं, उन्होंने अपने खास (धर्म-संस्कृति विशेष) शैली से जुड़ी ड्रेस की वजह से लोगों को निराश भी किया। (बाएं) भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम 'बॉम्बे टॉकीज' में ऐश्वर्या राय ने ब्लैक साड़ी लहंगा को चुना। (दाएं) कान्स के रेड कार्पेट पर एड्स के खिलाफ amfAR's सिनेमा के दौरान ऐश्वर्या राय ने तरुण तहलियानी की डिजाइन गोल्डन साड़ी पहनीं। (रॉयटर्स फोटो)

कान्स 2014: इस साल ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर चहलकदमी की। ऐश्वर्या ने अरमानी की डिजाइन किया गया गाउन पहना जबकि अभिषेक ने बंदगला लॉनेग जैकेट पहन रखा था। (ट्विटर)
कान्स 2015: (बाएं से दाएं) अंतर्राष्ट्रीय कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस की ब्रांड अम्बेस्डर रहीं ऐश्वर्या राय 17 मई को 'कारोल' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं और इस दौरान वह हरे रंग के गाउन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन सफेद रंग की चकरा गाउन में।

68वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (शनिवार,16 मई) के दौरान ऐश्वर्या राय 2015 कान्स से बाहर संयुक्त राष्ट्र महिला पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने सब्यसाची डिजाइन जंपसूट में नजर आईं।