-
बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां ऐसी हैं जो काफी चर्चा में रही हैं। इनमें से कुछ लव स्टोरी शादी के साथ मुकम्मल हुईं तो वहीं कुछ ब्रेकअप और तलाक के साथ खत्म हुईं। लव मैरिज करने वाले कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें उनका प्यार साउथ इंडिया में मिला। इनमें से कुछ ने तो पहली पत्नी को तलाक देकर साउथ इंडिया से संबंध रखने वाली इन एक्ट्रेसेस से शादी रचा ली। आइए डालते हैं ऐसे ही सेलेब्स पर एक नजर:
-
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने तमिलनाडु के शिवकाशी में जन्मी एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी रचाई थी। श्रीदेवी से शादी के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया था।
-
Dharmendra: धर्मेंद्र को तमिल अयंगर परिवार से संबंध रखने वालीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिये बिना हेमा से शादी रचा ली थी। शादी के लिए दोनों ने इस्लाम धर्म कबूला था।
-
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई है। ऐश्वर्या राय कर्नाटक के मंगलौर में जन्मीं हैं। दोनों की शादी साल 2008 में हुई थी।
-
Ranveer Singh: साथ काम करते हुए रणवीर सिंह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर दिल हार बैठे थे। दोनों ने शादी भी रचा ली है। दीपिका कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली हैं।
-
Siddharth Roy Kapoor: बॉलीवुड के बड़े निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन से शादी की है। विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी हैं। दूसरी वाइफ से तलाक के बाद सिद्धार्थ ने तमिल अय्यर परिवार की विद्या बालन को अपनी दुल्हन बनाया था।
-
Raj Kundra: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी की है। शिल्पा उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद कर्नाटक की रहने वालीं शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा ने शादी की थी।