-
Katrina Kaif Vicky kaushal Wedding: कैटरीना कैफ विकी कौशल से शादी कर रही हैं। बात दोनों के करियर की करें तो फिल्म इंडस्ट्री में कैटरीना विकी से काफी सीनियर हैं। कैटरीना ने साल 2003 में ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था जबकि विकी कौशल ने 2015 में मसान फिल्म से एक्टिंग स्टार्ट की थी। इन दोनों के अलावा भी कई ऐसे कपल हैं जिनमें एक्ट्रेस पत्नी ने अपने पति से पहले ही बॉलीवुड में कदम रख लिया था। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद चर्चित नामों पर एक नजर:
-
जया बच्चन ने 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म महानगर से अपना डेब्यू किया था। अमिताभ की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी जो 1969 में आई थी।
-
ऐश्वर्या राय ने 1997 में और प्यार हो गया से ड्ब्यू किया था तो अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में रेफ्यूजी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
-
दीपिका पादुकोण ने साल 2006 में ओम शांति ओम से तो उनके पति रणवीर सिंह ने 2010 में बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था।
-
बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। बिपाशा ने 2001 में अजनबी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था तो वहीं करण की पहली फिल्म थी भ्रम जो साल 2008 में रिलीज हुई थी।
-
ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने साल 1971 में बॉबी फिल्म से अपना डेब्यू किया था। उनकी पत्नी नीतू सिंह ने साल 1968 में ही दो कलियां नाम की फिल्म से इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बन गई थीं।
-
Photos: Social Media
