-
करीना कपूर ने 20 दिसंबर को अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया है। एक हफ्ते बाद ही वो फिर से सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार हो गई हैं। बुधवार रात को पति सैफ अली खान के साथ करीना कपूर को मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया।
-
करीना ने पेस्टल कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। ऐसा लगता है बच्चे की जिम्मेदारियों के बीच दोनों ने साथ में वक्त बिताने के लिए समय निकाल ही लिया।
-
हमेशा की तरह करीना काफी ग्लो कर रही थीं। वहीं सैफ ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
-
सैफ अली खान अपनी पत्नी की काफी देखभाल करते हुए दिखे। इसी वजह से उन्होंने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा हुआ था।
-
करीना और सैफ का साथ देने के लिए दिया मिर्जा अपने पति साहिल सांगा के साथ पहुंची थीं।
-
क्रिसमस के मौके पर करीना और सैफ ने एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें तैमूर के जन्म और त्योहार को साथ में सेलिब्रेट किया गया। इसमें सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान भी शामिल हुए।
-
हालांकि करीना ने कपूर खानदान द्वारा हर साल आयोजित होने वाली क्रिसमस पार्टी में हिस्सा नहीं लिया।